फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Truck tire burst, cylinders fell into the river

Chamoli News: ट्रक का टायर फटा, नदी में गिरे सिलिंडर

Thu, 08 Feb 2024 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Truck tire burst, cylinders fell into the river
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बुधवार रात को एक ट्रक का टायर फट गया और सड़क किनारे पैरापिट पर अटक गया। ट्रक चालक ने तुरंत कूद लगा दी जिससे उसकी जान बच गई लेकिन सिलिंडर सड़क पर और नदी में जा गिरे।

बृहस्पवितार को एक ट्रक रुड़की से रसोई गैस सिलिंडर लेकर आमसौड़ के गैस गोदाम जा रहा था कि इसी बीच गोदाम से पहले ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। चालक मनीष कुमार ने बताया कि हादसा होने पर वह ट्रक से कूद गए जबकि सिलिंडर सड़क और पिंडर नदी की ओर लुढ़क गए। गोदाम नजदीक होने पर रात में ही एजेंसी कर्मी विजय भट्ट, धीरज सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, विजयप्रकाश, शंभू आदि ने सिलिंडर को एकत्र कर लिया। बताया कि ट्रक में 342 सिलिंडर थे। हादसे में ट्रक चालक सकुशल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed