फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Treatment of landslide area of Haldapani will be done from 29 crores

Chamoli News: 29 करोड़ से होगा हल्दापानी के भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट

Sat, 31 Dec 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Treatment of landslide area of Haldapani will be done from 29 crores
गोपेश्वर हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र। फाइल फोटो - फोटो : GOPESHWAR
नगर क्षेत्र गोपेश्वर के हल्दापानी में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए शासन ने 29 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए निर्माणदायी संस्था राजकीय सिंचाई विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिया हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर के हल्दापानी क्षेत्र में 2013 की आपदा के दौरान भूस्खलन शुरू हो गया था। साल दर साल भूस्खलन और भू-धंसाव बढ़ता गया। वर्तमान में यहां कई घरों में दरारें आ गई हैं। जबकि हल्दापानी के नीचे बड़ी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। इससे क्षेत्र के करीब 50 मकान इससे प्रभावित हैं। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए स्थानीय लोग लगातार शासन-प्रशासन को लिखते रहे हैं। क्षेत्र में कई आंदोलन भी हुए। कई अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया। इसी साल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन ने क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 29 करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों को करने के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को बनाया गया है। विभाग ने शनिवार को इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में भूस्खलन क्षेत्र में पक्की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य कार्य किए जाने हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद हल्दापानी क्षेत्र में जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed