{"_id":"67b5dfe2664afdf54506f893","slug":"travel-will-not-be-disrupted-rs-7099-lakh-approved-for-nandprayag-kothiyalsain-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110873-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा नहीं होगी बाधित, नंदप्रयाग-कोठियालसैंण के लिए 70.99 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा नहीं होगी बाधित, नंदप्रयाग-कोठियालसैंण के लिए 70.99 लाख मंजूर
Wed, 19 Feb 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर होता है प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में भूस्खलन होने के बाद भी यात्रा बाधित नहीं होगी। यात्रा के वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग-कोठियालसैंण (सावरीसैंण) सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। अब इस सड़क का सुधारीकरण होगा तो यात्रियों को भी दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। लंबे समय से बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बार-बार बाधित हो जाता है जिससे आवाजाही वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग-कोठियालसैंण से करवाई जाती है। गत वर्ष यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब 400 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की जद में आ गया है। हालांकि एनएचआईडीसीएल ने मलबे का निस्तारण कर दिया है लेकिन भूस्खलन का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बरसात में हाईवे बंद होने की आशंका को देखते हुए नवंबर माह में जिला प्रशासन ने नंदप्रयाग-कोठियालसैंण (10 किमी, सावरीसैंण मार्ग) के सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदप्रयाग-कोठियालसैंण (सावरीसैंण) सड़क के चौड़ीकरण के लिए 70.99 लाख रुपये शासन से मंजूर हो गए हैं जिन स्थानों पर सड़क संकरी और तीखे मोड़ वाली है वहां सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। सड़क को यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा।