{"_id":"571265a74f1c1bfb624a6b15","slug":"travel-preparation-team-arrived-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा तैयारी के लिए दल पहुंचा धाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा तैयारी के लिए दल पहुंचा धाम
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल यात्रा तैयारियों के लिए शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। दल में समिति के 35 लोग शामिल हैं। दल धाम में बदरीनाथ मंदिर के रंग-रोगन, पहुंच मार्ग की साफ-सफाई, मंदिर प्रांगण की सफाई और मंदिर की व्यवस्थाओं को यात्रा शुभारंभ तक चाक-चौबंध करेगा।
विज्ञापन
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 11 मई को खुल रहे हैं। धाम के कपाट खुलने से पूर्व धाम में सभी सुविधाएं मुहैया करा ली जाएगी। दल में मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, समिति के सहायक अभियंता अनिल ध्यानी, डीएस भुजवाण, राजेंद्र सेमवाल, कृपा सनवाल, गिरीश रावत, भागवत मेहता बदरीनाथ पहुंचे।
विज्ञापन