फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trainee women home guards were given training in traffic

Chamoli News: प्रशिक्षु महिला होमगार्ड को दिया प्रशिक्षण

Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Trainee women home guards were given training in traffic
पुलिस लाइन गोपेश्वर में प्रशिक्षु महिला होमगार्ड को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर सिंह उनियाल ने प्रशिक्षुओं को यातायात संचालन के नियम, सड़क चिह्न, वाहन के जरूरी दस्तावेज, सड़क दुर्घटना होने पर प्रारंभिक चिकित्सा, कार्रवाई आदि के बारे में बताया। यातायात व्यवस्था के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए मार्ग प्रशस्त करने के बारे में भी बताया। सभी को सजग और सतर्क होकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन




Iविद्यालय प्रबंधन की जानकारी दीI

राजकीय जूनियर हाईस्कूल दुर्मी में एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मोहन सक्सेना, नोडल अधिकारी भगत सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालय पगना, जूनियर हाईस्कूल पगना, उच्च माध्यमिक विद्यालय पगना, प्राथमिक विद्यालय दुर्मी, जूनियर हाईस्कूल दुर्मी, हाईस्कूल दुर्मी, प्राथमिक विद्यालय धारकुमाला, जूनियर हाईस्कूल धारकुमाला के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed