{"_id":"6ac380904a416ade5c08c07f","slug":"traffic-jams-persisted-within-a-10-km-stretch-between-jyotirmath-and-marwari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121272-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच दस किमी के दायरे में लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच दस किमी के दायरे में लगता रहा जाम
Mon, 05 Oct 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दूसरे चरण की तीर्थयात्रा बढ़ने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव
चमोली बाजार और गोपेश्वर में बनी पार्किंग का अभी तक नहीं हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा बढ़ने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को करीब दस किमी के दायरे में चमोली, पीपलकोटी, हेलंग और ज्योतिर्मठ में बार-बार जाम लगने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण स्थिति और विकट हो रही है।
ज्योतिर्मठ में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। पीपलकोटी में भी पार्किंग का अभाव होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। वहीं चमोली बाजार में करीब तीन माह पूर्व पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है। इसी तरह गोपेश्वर के मुर्गी फार्म के पास निर्मित पार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच करीब दस किलोमीटर के हिस्से में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम दिनभर मौके पर तैनात रही। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच करीब दस किलोमीटर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जाम लगने की स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास कर रही है।