{"_id":"56e43a7e4f1c1b596c8b4568","slug":"township-construction-cracks-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउनशिप निर्माण से मकानों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउनशिप निर्माण से मकानों में दरारें
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sat, 12 Mar 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के रविग्राम स्थित टाउनशिप में निर्माण कार्य से लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं। इससे रविग्राम के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मौके पर पहुंचे एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक एके सिंह का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने उनके मकानों में आई दरारें दिखाई और मकानों के नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उप महाप्रबंधक एके सिंह को बताया कि टाउनशिप के निर्माण में लगी भारी मशीनों से मकानों में दरारें आ गई हैं। वे एनटीपीसी के अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हर्षवर्धन भट्ट के मकान को भी उनको दिखाया, जिस पर चारों ओर से दरारें पड़ी हुई थीं। मोहन डिमरी, अजय भट्ट, प्रदीप, अशोक, संजय, राकेश भट्ट, संदीप और शंभू प्रसाद के मकानों पर भी दरारें आई हैं।
प्रभावितों ने कहा कि परियोजना कार्य से रविग्राम में भूमि धंसाव भी हो रहा है। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि परियोजना निर्माण में छोटी मशीनों और नियंत्रित विस्फोट कर कार्य किया जा रहा है। रुड़की से भू-विशेषज्ञों की टीम बुलाकर गांव का निरीक्षण करवाया जाएगा। ग्रामीणों के मकानों की पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी।