फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Today 4000 pilgrims will leave for Ghangaria under the leadership of Panch Pyars

आज पंच प्यारों की अगुवाई में घांघरिया के लिए रवाना होंगे 4000 तीर्थयात्री

Fri, 20 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Today 4000 pilgrims will leave for Ghangaria under the leadership of Panch Pyars
हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को पंच प्यारों के साथ ही करीब 4000 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंच गए हैं। इसी के साथ गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। शनिवार को सुबह आठ बजे यहां गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में करीब 4000 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

22 मई को सुबह 10 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गोविंदघाट गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को गोविंदघाट पहुंचे पंच प्यारों और तीर्थयात्रियों का यहां गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से फूल-मालाओं के साथ स्वागत हुआ। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया है। हेमकुंड साहिब में सभी यात्रा व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर दी गई हैं। शनिवार को तीर्थयात्रियों का जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचेगा और 22 को सुबह यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed