फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tirtha priests adamant on the demand to dissolve the Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग पर अड़े तीर्थ पुरोहित

Mon, 07 Jun 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Tirtha priests adamant on the demand to dissolve the Devasthanam Board
बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग उठाई है। तीर्थ पुरोहितों ने इस संबंध में जोशीमठ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र बोर्ड को भंग कर धामों में पूर्व की भांति समितियों का संचालन शुरू नहीं किया गया, तो 11 जून से चारधामों के तीर्थ पुरोहित बांह में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड पर कोई निर्णय नहीं लिया, तो ब्रह्म कपाल तीर्थ क्षेत्र में तीर्थ पुरोहित क्रमिक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 21 जून से तीर्थ पुरोहित बांह में काली पट्टी बांधकर श्राद्ध एवं तर्पण कार्य करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अमित सती, संजय सती, मोहित सती, अमित सती, मुकेश नौटियाल और प्रदीप नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, बदरीनाथ धाम की पूजाओं का जिम्मा संभाले डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने देवस्थानम बोर्ड को शीघ्र भंग कर पूर्व की भांति व्यवस्था सुचारु रखने की मांग उठाई है। कहा कि बोर्ड के अधिकारी बदरीनाथ की पूजाओं के साथ छेड़छाड़ कर सदियों से चल रही धार्मिक परंपराओं को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की ओर से बदरीनाथ धाम में पूजाओं पर भी अपना अधिकार जमाया जा रहा है। कहा कि बीते दिनों बदरीनाथ धाम की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली पूजाओं के समय को परिवर्तित करने पर धर्माधिकारी की ओर से भी आपत्ति दर्ज की गई थी, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने उनकी आपत्ति को अनसुना कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed