{"_id":"58385afc4f1c1b042a13b24d","slug":"threaten-dairy-business-started-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी कारोबारी को धमकी देने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी कारोबारी को धमकी देने की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Fri, 25 Nov 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरसाड़ी जेल में जेलर के फोन से कुख्यात कैदी प्रवीण वाल्मीकि की ओर से रुड़की के डेयरी कारोबारी को धमकी देने के मामले की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मामले में जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
12 नवंबर को पुरसाड़ी जेल में कैद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि ने जेलर के फोन से रुड़की के एक डेयरी कारोबारी को धमकी भरा फोन किया था। कैदी ने डेयरी कारोबारी से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस धमकी भरे फोन करने के मामले में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
रुड़की पुलिस ने जेलर कर्मराज का फोन जब्त कर लिया है। कैदी की ओर से फोन करना जेल सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। वहीं पुरसाड़ी जेल एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इसी वर्ष तीन फरवरी को जेल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर कैदियों ने जेलर कर्मराज पर हमला किया था।
विज्ञापन
इसी दौरान मधुमिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी द्वारा जेलर के साथ मारपीट की गई थी। अब फोन से धमकी देने के मामले के बाद जेलर की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।