{"_id":"69b552028ca70819940cafff","slug":"this-time-women-will-sell-flowers-and-honey-during-the-chardham-yatra-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117590-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: इस बार चारधाम यात्रा में महिलाएं करेंगी फूल व शहद की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: इस बार चारधाम यात्रा में महिलाएं करेंगी फूल व शहद की बिक्री
Sat, 14 Mar 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खास खबर
इस बार चारधाम यात्रा में महिलाएं करेंगी फूल व शहद की बिक्री
-मिशन के कार्य में जुटी हैं विभिन्न महिला समूह की करीब 2500 महिलाएं
-पंच बदरी प्रसाद की सफलता के बाद ब्लॉक मुख्यालय की ओर से किया जा रहा प्रयास
प्रदीप भंडारी
ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा के दौरान महिला समूह इस बार श्रद्धालुओं को फूल और स्थानीय शहद भी उपलब्ध कराएंगे। इससे स्वरोजगार के साथ ही श्रद्धालुओं को आसानी से स्थानीय स्तर पर उत्पादित फूल और शुद्ध शहद उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय महिला समूहों ने कुछ साल पहले पंच बदरी प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया। इससे महिलाएं हर साल लाखों की आय अर्जित करती हैं। अब महिलाएं यात्रा काल में फूलों व स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाला शुद्ध शहद भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएंगे। महिलाओं ने अपने खेतों में गेंदा, गुलाब व तुलसी की खेती शुरू कर दी है। साथ ही यात्रियों को पहाड़ी उत्पाद के तौर पर शहद भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए भी ब्लॉक स्तर पर महिलाओं के साथ कार्य किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने बताया कि पंच बदरी प्रसाद की सफलता के बाद अब समूह यात्राकाल में श्रद्धालुओं को फूल व शहद भी उपलब्ध कराएंगी। तपोभूमि कलस्टर की ओर से प्रसाद का काम किया जा रहा है जबकि योगध्यान बदरी कलस्टर फूलों की खेती कर रहा है। विभिन्न महिला समूह से जुड़ी करीब 2500 महिलाएं इस मिशन के कार्य में जुटी हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
यात्रा काल में बढ़ जाती है फूलों की मांग
- बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने पर मंदिरों में फूलों की मांग काफी बढ़ जाती है। विशेष अवसरों पर मंदिर में बाहर से फूल मंगाने पड़ते हैं। ऐसे में स्थानीय महिलाओं की ओर से की जा रही यह पहल न सिर्फ स्वरोजगार के लिए बेहतर विकल्प होगी बल्कि श्रद्धालुओं को भी स्थानीय स्तर पर उत्पादित किए गए ताजे फूल मिल सकेंगे।