फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   This time the Chardham Yatra is challenging

इस बार भी चुनौती भरी है चारधाम यात्रा

Sun, 02 Feb 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
This time the Chardham Yatra is challenging
30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे, लेकिन ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से अस्त-व्यस्त सड़क पर इस बार भी यात्रा किसी चुनौती से कम नहीं होगी। लगातार मौसम खराब रहने से एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास) का कार्य पिछड़ गया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन पर सुधारीकरण कार्य ठंड के चलते अधूरा पड़ा है। विष्णुप्रयाग, पांडुकेश्वर, हनुमानचट्टी और रड़ांग बैंड साइड में भी ऑल वेदर रोड का कार्य धीमा चल रहा है। हनुमानचट्टी से आगे हाईवे पर बर्फ होने से चौड़ीकरण कार्य ठप पड़ा है। पीपलकोटी से हेलंग (15 किमी) और कर्णप्रयाग से नंदप्रयाग (22 किमी) के बीच कई जगहों पर हाईवे पर हिल कटिंग कार्य अधूरा पड़ा है। भूस्खलन क्षेत्र पाताल गंगा में 80 मीटर लंबी टनल का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन बारिश की वजह से टनल निर्माण कार्य बीस फीसदी भी नहीं हो पाया है। सोनला से नंदप्रयाग के बीच इन दिनों चट्टानों को तोड़ने का काम चल रहा था, लेकिन बारिश के कारण जेसीबी कार्य नहीं कर रही है। एनएचआईडीसीएल के डीजीएम मोहन लाल थापा का कहना है कि हिल कटिंग, नाली निर्माण साथ-साथ चल रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि कई जगहों पर हिल कटिंग कार्य प्रगति पर है। 31 जनवरी को एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed