{"_id":"61f686e794074167fd11f622","slug":"thirty-families-craving-water-gopeshwar-news-drn4028392136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरस रहे तीस परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरस रहे तीस परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी विकासखंड में उडामांडा गांव के पप्यां पुंगड़ी तोक के 30 से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। हर घर नल योजना के तहत गांव में नल तो लगे हैं, लेकिन उस पर पानी नहीं आ रहा है। आज भी गांव के लोग दो किमी दूर स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।
गांव के गणेश लाल, भरत कुमार, गुड्डी देवी, संपती देवी, पार्वती देवी, प्रेमा देवी, विनीता देवी आदि का कहना है कि उनके गांव में हमेशा से पानी की समस्या बनी रहती है। वह प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों के पास समस्या को लेकर कई बार जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत गांव में नल तो लगे हैं, लेकिन उस पर कभी पानी नहीं आया है। वह नल सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड मुख्यालय के करीब होने के बावजूद उनके गांव की समस्या का आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने समाधान नहीं किया है। हर घर नल योजना की लाइन बिछने के बाद भी वह पहले की तरह जंगल से पानी ढोने को मजबूर हैं। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल का कहना है कि गांव में बिछाई लाइन पर पानी नहीं आने की मस्या दिखवाया जाएगा। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।