फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There will be no shortage of petrol, diesel and gas in Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में नहीं होगी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत

Sat, 24 Oct 2020 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of petrol, diesel and gas in Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम में अब डीजल और पेट्रोल के साथ ही रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी। धाम में पेट्रोल पंप के साथ ही 600 सिलेंडरों की क्षमता का रसोई गैस गोदाम भी बनकर तैयार हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2021 से धाम में इन आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे के बार-बार बंद होने से बदरीनाथ धाम में हर वर्ष पेट्रो पदार्थ के साथ ही रसोई गैस की किल्लत बनी रहती है। साथ ही धाम में प्रतिवर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन जोशीमठ के बाद धाम तक (46 किमी) कहीं भी पेट्रोल पंप नहीं है। ऐसे में तीर्थयात्रियों के साथ ही माणा गांव और बदरीनाथ के स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने धाम में पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) को बस अड्डे के समीप भूमि उपलब्ध कराई, जिस पर वर्ष 2018 से पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू हुआ था जो अब पूरा हो गया है। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि आगामी सीजन से बदरीनाथ में पेट्रोल पंप का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, जिला पर्यटन विभाग की ओर से धाम में 600 सिलेंडर की क्षमता का रसोई गैस गोदाम भी बनकर तैयार हो गया है। इसका फायदा बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गांव, लामबगड़ और हनुमान चट्टी के ग्रामीणों को मिलेगा। साथ ही धाम के होटल, रेस्टोरेंट व धर्मशालाओं में रसोई गैस की किल्लत नहीं रहेगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडे ने बताया कि अगले साल बदरीनाथ धाम में रसोई गैस गोदाम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गैस गोदाम का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed