{"_id":"5e7cbbb68ebc3e6fbd569141","slug":"there-will-be-no-restriction-on-vehicles-carrying-essential-goods-dm-gopeshwar-news-drn340260680","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों पर नहीं होगा प्रतिबंध : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों पर नहीं होगा प्रतिबंध : डीएम
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए किया गया लॉकडाउन जिले में प्रभावी है। सुबह सात से दस बजे के बीच जरूरी सामान की खरीद के लिए घरों से बाहर निकल रहे लोगों की संख्या भी कम होने लगी है। वहीं डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि बाहरी क्षत्रों से जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से दुकानों के बाहर घेरे बनाकर सामाजिक दूरी का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। दस बजे के बाद जिले में सन्नाटा पसर रहा है। इस दौरान जगह-जगह तैनात पुलिस बल इक्का दुक्का बाहर निकल रहे लोगों को घरों में खदेड़ रहा है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए टीमें बनाकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बाहरी क्षेत्रों से आवश्यक वस्तुएं लेकर आ रहे वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इन वाहनों में सवारियां नहीं लाई जा सकतीं। सामान की कालाबाजारी और अधिक दाम वसूली पर रोक के लिए भी छापामार दस्ते तैयार किए गए हैं। प्रशासन जल्द ही विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था पर भी कार्य कर रहा है।
लॉकडाउन सफल बनाने को सड़कों पर सरकारी अमला
गोपेश्वर। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए चमोली जिले में पूरा सरकारी अमला सड़कों पर उतर आया है। डीएम स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के साथ ही जिले के आला अधिकारियों ने विभिन्न नगर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सड़कों पर वाहन और ग्रामीणों की आवाजाही बंद रही। बाजारों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मेडिकल, सब्जी और परचून की दुकानों के बाहर गोल घेरे बनाए गए हैं, जिनमें रहकर ही लोग सामान की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी और घाट क्षेत्र में भी लॉकडाउन का असर रहा।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। सुबह सात बजे दुकानें खुलने पर सैकड़ों लोग राशन, सब्जी, दवाई सहित जरूरी सामान खरीदने के लिए एक साथ बाजार आए और 10 बजते ही घरों में चले गए। नगर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही और सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं सिमली बाजार में सामान खरीदते समय और बैंक परिसर में भी सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
गैरसैंण, मेहलचौंरी, पांडुवाखाल, नागचूलाखाल, माईथान बाजार भी बंद रहे। देवाल, नंदकेशरी, बोरागाड़, लोहाजग, वांण, सवाड़, कांडेई, खेता, मेलखेत के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। आदिबदरी, पीपलचट्टी, मोंणा बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है।
पुलिस ने बाजार में नहीं आने दिए वाहन
गोपेश्वर। सुबह सात से दस बजे तक लोग वाहनों से बाजार पहुंच रहे थे, जिससे बाजार में व्यवस्था नहीं बन पा रही थी। इसके चलते पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोपेश्वर शहर के जगह-जगह पर बैरिकेट्स लगा दिए और पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। पुलिस ने किसी भी वाहन को बाजार में नहीं जाने दिया।