फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There will be no lack of oxygen in the state: Tirath Singh Rawat

राज्य में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी : तीरथ सिंह रावत

Sat, 15 May 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
There will be no lack of oxygen in the state: Tirath Singh Rawat
प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की कोई समस्या न हो। गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा भी मुहैया करा दी जाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चमोली जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे और जिला अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने गोपेश्वर जिला अस्पताल को सीटी स्कैन की सौगात दी। कहा कि जल्द यहां सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी। सीएम ने जिला अस्पताल परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया और दो दिनों में प्लांट स्टॉलेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। शुक्रवार रात को ही बंगाल और झारखंड से 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्तराखंड पहुंची है। इसमें से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कुमाऊं और 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गढ़वाल मंडल के लिए रखी गई है। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीजी कॉलेज में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लेने के साथ ही वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। कहा कि डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेष और हल्द्वानी में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 500-500 बेड के अस्पताल बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में संचालित कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, टीका प्रसाद मैखुरी, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, सीएमओ डा. एमएस खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

‘कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध’
श्रीनगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में ऑक्सीजन व दवाइयों की कोई नहीं है। इसी सप्ताह रूस से वैक्सीन की लाखों डोज पहुंच जाएगी। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्य में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कालेज में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने रुद्रप्रयाग, पौड़ी व चमोली का दौरा कर कोरोना प्रबंधन का जायजा लिया है। सभी जगह व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का मैदानी क्षेत्र हो या पहाड़ अब सभी जगह अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए बेड उपलब्ध हैं। आईसीयू वार्ड व आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। राज्य में हाल में 345 चिकित्सकों की भी नियुक्ति की गई है। कोविड अस्पताल में आए दिन हो रही बड़ी संख्या में मौत और अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर पत्रकारों के सवाल पूछने पर सीएम ने कहा कि उन्हें कोविड अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद नजर आई है। सीएम ने इससे पूर्व टीकाकरण केंद्र ओर कोविड अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने जाना कोविड मरीजों का हालचाल
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल के कोविड केयर सेंटर और जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती कोविड मरीजों का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री बताया कि डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश व हल्द्वानी में पांच-पांच सौ बेड के अस्पताल जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि 18 से 45 वर्ष के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण हो। इस मौके पर डीएम मनुज गोयल, प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, एसपी आयुष अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
कोरोना जांच के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को करें जागरुक
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में की कोविड प्रबंधन की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पौड़ी जिले में कोविड प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना जांच के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का दौरा कर यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने डीएम और सीएमओ से कोविड वैक्सीनेशन, कोविड सैंपलिंग, आईसीयू, ऑक्सीजन उपलब्धता और कोरोना किट वितरण के संबंध में जानकारी ली। कहा कि प्रदेश में कोरोना जांच की सैंपलिंग बढ़ा दी है। इसके बावजूद कई लोग जांच से डर रहे हैं। वह घबरा रहे हैं कि कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कर देंगे। जबकि यह सही नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव टीम के साथ जाकर सैंपलिंग करवाई जाए। लोगों के मन से डर निकालने के लिए जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को डाटा सुरक्षित रखने और कंट्रोल रूम में रोस्टर के अनुसार 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम डा. विजय जोगदंडे ने बताया कि वैक्सीनेशन विभिन्न केंद्रों में चल रहा है। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि 35 डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, उप जिला अस्पताल के सीएमएस डा. गोविंद पुजारी, बेस अस्पताल के एमएस डा. केपी सिंह, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ आशीष भटगांई और एसडीएम रविंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed