{"_id":"698c6c5d22169c306d036167","slug":"there-was-lot-of-publicity-but-the-officials-did-not-reach-chamoli-news-c-48-1-sdrn1015-121247-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खूब हुआ प्रचार-प्रसार, अधिकारी नहीं पहुंचे जनता के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खूब हुआ प्रचार-प्रसार, अधिकारी नहीं पहुंचे जनता के द्वार
Wed, 11 Feb 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
-तलवाड़ी में आयोजित शिविर में कृषि, जंगली जानवरों के नुकसान सहित अन्य समस्याएं उठाईं
थराली। तलवाड़ी में बुधवार को आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे के नहीं पहुंचने से जनता नाराज नजर आई। गोस्वामी ने नहीं आने से खानापूर्ति बने इस शिविर का संचालन प्रभारी बीडीओ देवाल जयदीप बेलवाल ने किया और ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज करवाई।
तलवाड़ी पंचायत घर में बुधवार को अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता व अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी की मौजूदगी मेंशिविर प्रस्तावित था। वहीं, बुधवार को नामित अधिकारी के शिविर में नहीं आने से जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित नहीं हुए। इस कारण जनता में नाराजगी देखने को मिली हो गई स्थिति को संभालते हुए देवाल के प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने शिविर की अध्यक्षता की। इसमें लोगों ने जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा, माल्टा, कीवी, नाशपाती और आलू के विपणन की समस्या, इंटर कॉलेज तलवाड़ी तक सड़क का डामरीकरण करने, महाविद्यालय तलवाड़ी के अधूरे भवन का निर्माण करने तलवाड़ी स्टेट की कृषि भूमि पर तारबाड़ करने की मांग की। इस मौके पर लोनिवि थराली के ईई रमेश चंद्र, एई बबीता, अवर अभियंता श्रीजय कुमार, डीएस भंडारी, सिंचाई विभाग के एई सिकंदर सिंह, जल निगम से कैलाश नौटियाल, मनोज सिंह गुसांई, सुनील पुरोहित, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, गोपाल सिंह, मंजू गड़िया, भावना देवी आदि मौजूद थी।