फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There was chaos due to forest fire reaching near Gaushalas in Bandarkhand

बंदरखंड में गोशालाओं के पास जंगल की आग पहुंचने से मची अफरा तफरी

Fri, 10 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
There was chaos due to forest fire reaching near Gaushalas in Bandarkhand
बंदरखंड (गौचर) के जंगल में लगी आग के गोशालाओं तक पहुंचने से यहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे गोशालाओं से मवेशियों को निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को बंदरखंड के जंगल में आग लग गई थी और शाम तक आग बंदरखंड के लोगों की गोशाला के पास पहुंच गई। यह देख ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस को सूचना दी और पानी की बाल्टियों के साथ अपनी गोशालाओं की ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गोशालाओं के पास रखी घास को हटाया गया। गौचर के चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि ग्रामीणों और फायर यूनिट के जवानों ने मिलकर गोशालाओं में बंधे पशुओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर गोशाला और पशुओं को बचा दिया। कहा कि गांव के पास आग पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई थी। तमाम प्रयासों के बाद भी जब आग नहीं बुझी तो पानी का हौज खोला गया और पाइप लगाकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed