फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There was a three-hour jam on the Badrinath highway, the pilgrims remained upset

बदरीनाथ हाईवे पर लगा तीन घंटे का जाम, तीर्थयात्री रहे परेशान

Sat, 18 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
There was a three-hour jam on the Badrinath highway, the pilgrims remained upset
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को जोशीमठ से सेलंग तक करीब तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसमें यात्रियों के सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान बारिश भी हो रही थी, जिससे तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में बैठकर ही जाम खुलने का इंतजार किया। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सेलंग से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे काफी संकरा है। हेलंग से मारवाड़ी तक बदरीनाथ हाईवे का बाईपास मार्ग प्रस्तावित होने के कारण यहां हाईवे चौड़ीकरण का काम नहीं हो पाया है। इससे अक्सर इस एरिया में जाम की समस्या आ रही है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे से सेलंग के पास झड़कुला में जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। झड़कुला से करीब तीन किमी जोशीमठ के पास टीसीपी तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जबकि झड़कुला से पीछे भी करीब इतनी ही लंबी लाइन थी। दोपहर से यात्री जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे, वहीं बारिश के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस की ओर से कई वाहनों को नृसिंह मंदिर मार्ग पर पार्किंग किया गया और बदरीनाथ से लौटने वाले वाहनों को नगर क्षेत्र में जगह-जगह रोक दिया गया। इसके बाद सांय पांच बजे तक जाम को खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed