फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no Jan Aushadhi Center in Tharali and Gairsain

Chamoli News: थराली व गैरसैंण में नहीं है जन औषधि केंद्र

Wed, 07 May 2025 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 May 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
There is no Jan Aushadhi Center in Tharali and Gairsain
देवाल। पिंडर घाटी के थराली और गैरसैंण अस्पताल में जन औषधि केंद्र नहीं है। ऐसे में अस्पताल में कई दवाएं नहीं मिलने पर लोगों को बाजार से महंगी दवाएं लेनी पड़ रही हैं। दोनो अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन पिंडर घाटी के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में और गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालित नहीं हैं। दूरस्थ क्षेत्र के इन अस्पतालों में कई दवाएं अस्पताल में नहीं मिलने पर लोगों को बाजार से महंगे दामों पर दवाएं लेनी पड़ रही हैं। वहीं चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में ही जन औषधि केंद्र संचालित हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जगह और भूमि नहीं मिल रही है। भूमि के लिए प्रयास किया जा रहा है। उपलब्ध होने पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed