{"_id":"14287674581816ec01e34b083408f3e7","slug":"theft-in-temple-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफराईं मंदिर से मूर्ति और चांदी के छत्र चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफराईं मंदिर से मूर्ति और चांदी के छत्र चुराए
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के नैणी गांव स्थित उफराईं देवी मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर छत्र और मूर्ति सहित दान पात्र चुरा लिया है। मामले की सूचना लिखित रूप से तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को नैणी गांव के उफराईं देवी मंदिर से चोरों ने चांदी की मूर्ति, आठ चांदी के छत्र सहित दान पात्र चुरा लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब पुजारी सुधाकर मैठाणी मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। वहीं मंदिर के भीतर से कई सामान गायब मिले।
दान पात्र में करीब चालीस हजार की नकदी बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।