फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The youth of Irani village built a wooden culvert on the Veer Ganga

ईराणी गांव के युवाओं ने वीर गंगा पर बनाई लकड़ी की पुलिया

Sun, 04 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
The youth of Irani village built a wooden culvert on the Veer Ganga
पैदल पुल बह जाने से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ईराणी गांव के युवाओं ने एकजुटता दिखाई और दो दिन में वीर गंगा पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर इससे आवाजाही शुरू कर दी। इस पुलिया से अब घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी हो सकेगी।
विज्ञापन

बीते 18 जून को भारी बारिश के कारण ईराणी गांव को जाने वाला पैदल रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि भेलतला नामक स्थान पर वीर गंगा पर निर्मित पुल भी बह गया था। तब से ग्रामीण तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर झींझी गांव से होते हुए अपने गंतव्य को पहुंच रहे थे, जबकि कुछ लोग अधिक पैदल दूरी होने के कारण नदी से ही आवाजाही कर रहे थे। पुल बह जाने से क्षेत्र में घोड़े-खच्चरों से खाद्यान्न ढुलान भी बंद हो गया था। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुल बह जाने के बाद से ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही दिक्कत को देखते हुए क्षेत्र के 10 युवाओं ने एकजुटता दिखाई। वीर गंगा नदी का जलस्तर थोड़ा कम होते ही युवाओं ने नदी पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर लिया। युवाओं ने दो दिनों में इस पुलिया को तैयार किया है। इस पुलिया से अब घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed