फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The women of Gwad village protested against alcohol

ग्वाड़ गांव की महिलाओं ने किया शराब का विरोध

Mon, 12 Sep 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:15 PM IST
सार

ग्वाड़ गांव से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के लिए पैदल ट्रेक जाता है, जबकि केदारनाथ की तीर्थयात्रा कर अधिकांश तीर्थयात्री इसी हाईवे से होते हुए बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाते हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, सरपंच सदस्य सुनीता देवी, नंदा देवी, दीपा देवी, बिंदू, चंदना, सरोज देवी और पवित्रा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि पूर्व में उपजिलाधिकारी चमोली और पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम हिमांशु खुराना ने महिलाओं को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
The women of Gwad village protested against alcohol

विस्तार

चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर स्थित होटल और रेस्टोरेंट में स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को शराब पिलाए जाने का महिलाओं ने विरोध किया। ग्वाड़ गांव की महिलाओं ने इस संबंध में जिलाधिकारी से भेंटकर शीघ्र क्षेत्र में शराब की बिक्री और होटलों में शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

महिला मंगल दल ग्वाड़ की महिलाएं लंबे समय से क्षेत्र में शराब विरोधी आंदोलन चला रही हैं लेकिन चोरी छिपे क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। ग्वाड़ गांव से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के लिए पैदल ट्रेक जाता है, जबकि केदारनाथ की तीर्थयात्रा कर अधिकांश तीर्थयात्री इसी हाईवे से होते हुए बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाते हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, सरपंच सदस्य सुनीता देवी, नंदा देवी, दीपा देवी, बिंदू, चंदना, सरोज देवी और पवित्रा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि पूर्व में उपजिलाधिकारी चमोली और पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम हिमांशु खुराना ने महिलाओं को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed