फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The whole of London danced... but danced a lot

Chamoli News: पूरा लंदन ठुमकदा... पर खूब लगे ठुमके, मंच पर पहुंचे बच्चे

Mon, 20 Nov 2023 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
The whole of London danced... but danced a lot
सात दिवसीय गौचर मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या गायिका प्रियंका मेहर के नाम रही। उन्होंने ऐ मेरो गोपाला मिंथैं छोड़िक ना जै... से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। भाना मैं शर्मीली पिछोड़ी रंगीली... गीत पर पंडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। इसके बाद धना मेरू नाम च, बाजो रे मुरूली हुड़की घमाघम, बेडु पाको बारामास गीत के साथ ही पूरा लंदन ठुमकदा... की प्रस्तुति दी तो बच्चे और युवा मंच पर आ गए नाचते हुए खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन

प्रियंका मेहर ने जैसे ही दमादम मस्त कलंदर... और क्रीम पाउडर... की प्रस्तुति शुरू की तो लोग मेला मंच पर चढ़ आए। इसके बाद प्रियंका मेहर ने खुद दर्शक दीर्घा से बालिकाओं को बुलाकर और उनके पूरा लंदन ठुमकदा और गढ़वाली गीतों पर खूब थिरकीं। उनके कार्यक्रमों से पहले अक्षत नाट्य संस्था व गढ़ समौंण सांस्कृतिक कला मंच गोपेश्वर और मृणाल रतूड़ी एवं टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेलाधिकारी एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, व्यापारसंघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, गजेंद्र नयाल, नवीन टाकुली, सुनील पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने सम्मानित किया
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में हुई छात्र-छात्राओं की लोकगीत व लोकनृत्य की चल बैजयंती प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में न्यू सेंट पाल स्कूल, जूनियर वर्ग में जीजीआईसी तथा सीनियर वर्ग में जीआईसी गौचर प्रथम रहा। मुख्य अतिथि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने उन्हें चल बैजयंती पुरस्कार भेंट किया। फुटबाल और वॉलीबाल टीम की विजेता और उप विजेता टीम को मेला कमेटी ने नकद धनराशि, प्रमाणपत्र और मेला ड्यूटी में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि गौचर मेले ने संस्कृति और व्यापार संबंधों से चमोली जिले को अलग पहचान दिलाई है। वहीं सिलक्यारा उत्तरकाशी टनल मामले की त्रासदी पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का विकास माॅडल ऐसा है कि यहां जिंदगी की जंग लड़ रहे मजदूरों की जान बचाने में सरकार के सभी इंजन फेल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि गौचर मेले की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर आईटीबीपी आठवीं वाहिनी की ओर से दो शहीद आश्रित नारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट हाफीजुल्लाह सिद्धिकी, विजय प्रसाद डिमरी, इंदु पंवार आदि मौजूद थे।



‘चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव में सभी विभाग लगाएं स्टॉल’
नगर क्षेत्र पोखरी में 23 नवंबर से होने वाले सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को एसडीएम ने तहसील सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। एसडीएम कमलेश मेहता ने अधिकारियों को मेले में विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। कहा कि मेले को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शौर्य महोत्सव की तैयारियां पूरी


प्रथम विश्व युद्ध के नायक विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की स्मृति में 23 से 26 नवंबर तक उनके पैतृक गांव कफारतीर-खैतोलीखाल में होने वाले राजकीय शौर्य महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शौर्य महोत्सव के आयोजक वीसी दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, सचिव गंभीर नेगी ने बताया कि शौर्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शौर्य महोत्सव के पहले दिन 23 नवंबर को महिलाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed