फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The water level of Pindar river decreased, yet the problems persist

पिंडर नदी का जलस्तर घटा, फिर भी मुश्किलें बरकरार

Sun, 20 Jun 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
The water level of Pindar river decreased, yet the problems persist
बारिश से उफान पर आई पिंडर नदी का जलस्तर कम होने पर कर्णप्रयाग में बस स्टेशन, सुभाषनगर, प्रेमनगर और बहुगुणानगर के लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को भी दोपहर तक बारिश हुई, लेकिन नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई। बारिश से सुभाषनगर को जाने वाला लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है। वहीं सिमली रोड पर पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बारिश से कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग बंद है।
विज्ञापन

बृजेश बिष्ट और पुष्कर रावत ने बताया कि सिमली-शैलेश्वर, सिमली-बेनीताल, जयकंडी-मैखुरा, सोनला-कंडारा, उज्जवलपुर-तोप-सेम, चूलाकोट-बसक्वाली, कर्णप्रयाग-पोखरी आदि सड़कों पर मलबा आने से लोगों की आवाजाही ठप है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा अब स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की। वहीं, कर्णप्रयाग-थराली मार्ग बुसेड़ी पुल में क्षतिग्रस्त हुआ है। थराली देवाल सड़क सौगांव के पास बंद है। इसके अलावा नंदकेशरी-ग्वालदम, थराली-घाट, थराली-कुराड़, नंदकेशरी-जोला, तलवाड़ी-सेरा, जूूनीधार गोठिंडा आदि सड़कें बंद है जिससे आवाजाही में दिक्कतें बनी हैं। वहीं थराली और नारायणबगड़ में बिजली की आपूर्ति तीन दिनों से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed