फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The villagers of Van opposed the bypass

Chamoli News: वाण के ग्रामीणों ने किया बाईपास का विरोध

Sat, 15 Feb 2025 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 15 Feb 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Van opposed the bypass
बोले, बाईपास से सड़क से हट जाएगा बाजार, रोजगार होगा प्रभावित
विज्ञापन

देवाल। वाण के ग्रामीणों ने नेवाण बाजार से बाईपास का निर्माण करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क को बाईपास किया तो उनका बाजार सड़क से हट जाएगा, जिससे कई लोगों को रोजगार प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क का सर्वे इन दिनों सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कर रहा है।
बीआरओ ग्वालदम से लेकर जोशीमठ के तपोवन तक 99 किमी सड़क का निर्माण कर रहा है, जिसमें ग्वालदम से वाण तक 60 किमी लोनिवि की सड़क बीआरओ को ट्रांसफर होनी है। इसका सर्वे इन दिनों बीआरओ कर रहा है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट व निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय टम्टा व बीआरओ के अधिकारियों को भेजे ज्ञापन में बताया कि मार्ग पर बीआरओ के दवारा वाण गांव के मुख्य बाजार को छोड़कर अन्यत्र बाईपास सर्वे किया जा रहा है। इससे गांव का बाजार सड़क से हट जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीआरओ के दवारा भूस्खलन वाले स्थान से सर्वे किया जा रहा है। सड़क के अन्यत्र बनने से इसका लाभ ग्रामीणों को भी नहीं मिलेगा। वहीं गांव की सैकड़ों नाली कृषि भूमि एवं आवासीय भवनों को क्षति होने की संभावना होगी। कई लोगों का विस्थापन होगा। ग्रामीणों ने लोनिवि मार्ग से सर्वे करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीआरओ के कमान अधिकारी मनोहर कुमार का कहना है कि सड़क के चढ़ाई को कम करने के लिए सर्वे के दौरान एलाइनमेंट में कुछ परिवर्तन हो रहा है, जिससे सड़क की लंबाई बढ़ जाएगी। वाण गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के साथ वार्ता भी लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed