फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The vigilant watchdog of the journalist society- Rajendra Bhandari

पत्रकार समाज के सजग प्रहरी- राजेंद्र भंडारी

Wed, 01 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
The vigilant watchdog of the journalist society- Rajendra Bhandari
ग्वालदम में आयोजित पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुभाष पिमोली को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष, दिनेश जोशी को सचिव, खुशाल असवाल को कोषाध्यक्ष और प्रकाश डिमरी को उपाध्यक्ष चुना गया। ललिता प्रसाद लखेड़ा और दिग्पाल गुसाईं संरक्षक बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पीपीए के संरक्षक ललिता प्रसाद लखेड़ा ने मुख्य अतिथि बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पहाड़ के पत्रकार जिन विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कठिनाइयों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं वह एक मिसाल है। सम्मेलन को जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, जिपंस आशा धपोला, देवी जोशी, महेश त्रिकोटी ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने शिरकत की। इस मौके पर जयवीर मनराल, हरेंद्र बिष्ट, गिरीश चंदोला, प्रदीप चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर शाह, प्रधान हीरा बोरा, थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा, डिप्टी रेंजर माखन लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed