{"_id":"57d6dcb74f1c1bb53dd472b4","slug":"the-valve-will-remain-closed-for-six-hours-on-tuesday-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को छह घंटे बंद रहेंगे बदरीनाथ के कपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को छह घंटे बंद रहेंगे बदरीनाथ के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मंदिर के सिंह द्वार पर बदरीनाथ के जयकारे लगाते पाकिस्तान के तीर्थयात्री।
- फोटो : amar ujala
भगवान बदरीनाथ मंगलवार (आज ) को अपनी माता मूर्ति से मिलने के लिए माणा गांव जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ के कपाट छह घंटे तक बंद रहेंगे। सोमवार को बदरीनाथ के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण माणा गांव से भगवान बदरीनाथ को माता मूर्ति मंदिर में आने के लिए न्योता देने पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार को माणा गांव में माता मूर्ति मेले का भव्य आयोजन होगा। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि माणा गांव में भगवान बदरीनाथ की माता मूर्ति का भव्य मंदिर है।
विज्ञापन
भगवान बदरीनाथ प्रतिवर्ष अपनी माता से मिलने के लिए माणा गांव जाते हैं। बताया कि माता मूर्ति मंदिर में बदरीनाथ के रावल की ओर से पूजा-अर्चना संपन्न की जाती है। धाम में अपराह्न में लगने वाला भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया जाएगा। इस दौरान करीब छह घंटे तक बदरीनाथ के कपाट बंद रहेंगे। बताया कि यहां देव डोलियों के अद्भुत मिलन के बाद अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ अपने धाम में विराजमान होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन