फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   the valve will open at adibdrai dham

कल खुलेंगे आदिबदरी धाम के कपाट

Wed, 13 Jan 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
पंच बदरियों में एक आदिबदबरी धाम के कपाट 15 जनवरी (कल) को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कपाटोद्घाटन के साथ ही यहां सप्ताह भर तक होने वाले धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी शुरू होगा। समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत भी भाग लेंगे।


आदिबदरी नाथ जी के कपाट हर वर्ष पौष माह में बंद करने की परंपरा है। यह कपाट माघ माह में मकर संक्रांति पर खोल दिए जाते हैं। इस वर्ष माघ माह 14 जनवरी को तो है पर मकर संक्रांति का शुभ काल दोपहर के बाद शुरू हो रहा है और दूसरे दिन 15 जनवरी दोपहर तक यह शुभ काल रहेगा लिहाजा श्री आदिबदरी नाथ जी के कपाट 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि मंदिर परिसर को डेढ़ क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।



ये होंगे कार्यक्रम
शुक्रवार को कपाट खुलते ही श्री आदिबदरी नाथ जी का सप्ताह भर तक चलने वाला महाभिषेक कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम साढ़े चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में शुरू होंगे, जिसमें मंदिर के पुजारी थपलियाल ब्राह्मणों की ओर से सप्तसिंधु जल से भगवान आदिबदरी नाथ के स्नान आदि की प्रक्रियाएं संपादित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्हें पीतांबर परिधान, क्रीट मुकुट से अलंकृत किया जाएगा। पंच ज्वाला आरती उतारने के बाद आदिबदरी नाथ को फल और चौलाई के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed