फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The truck's wheel got stuck in the mud, blocking the road.

Chamoli News: ट्रक का पहिया मिट्टी में धंसा, बंद हुआ मार्ग

Fri, 20 Mar 2026 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
The truck's wheel got stuck in the mud, blocking the road.
कर्णप्रयाग के राबाइका के पास सड़क पर फंसा ट्रक। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
विज्ञापन


बच्चों और शिक्षकों को स्कूल जाने के लिए चलना पड़ा पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नौटी कर्णप्रयाग स्टेट हाईवे पर राबाइंका के पास आधे अधूरे स्कपर निर्माण कार्य के कारण एक ट्रक का पिछला पहिया मिट्टी में फंस गया। शुक्रवार सुबह जब नौटी क्षेत्र के स्कूली बच्चे और शिक्षक स्कूल जाने के लिए यहां तक पहुंचे तो रास्ता बंद मिला। ऐसे में वह करीब एक किमी पैदल चलकर दूसरे छोर पर पहुंचे और फिर दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। सुबह करीब 10 बजे ट्रक को मशीन के माध्यम से सड़क पर लाया गया। ऐसे में करीब 12 घंटे बाद नौटी सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो पाई।
बृहस्पतिवार देर रात सीमेंट से लदा एक ट्रक नौटी की ओर से जा रहा था। इस दौरान मार्ग पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण ट्रक का पिछला पहिया मिट्टी धंस गया और ट्रक एक ओर नीचे की ओर झुक गया। शुक्रवार को जेसीबी की मदद से ट्रक के पहिये को सड़क तक लाया गया। वहीं लोनिवि विभाग के सहायक अभियंता राशिद खान ने बताया कि उक्त स्थान पर स्कपर निर्माण किया जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। इस कारण काम रुक गया था।
विज्ञापन

इंसेट
अपर बाजार में सड़क को खतरा
अपर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी ने कहा कि अपर बाजार बाईपास पर पुश्ता बीते आठ माह से क्षतिग्रस्त है। वहीं पार्किंग के पास सड़क पर एक बड़ा गड्ढ़ा करीब एक साल से बना हुआ है। मगर न तो पुश्ते की मरम्मत हो पाई और न ही गड्ढा भरा गया। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed