फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham The team will leave for Jyotirmath from Dimmer today to take Gadughada.

Badrinath: गाडूघड़ा लेने के लिए आज डिम्मर से ज्योतिर्मठ रवाना होगा दल, वसंत पंचमी तय होगी कपाट खुलने की तिथि

Thu, 30 Jan 2025 01:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham The team will leave for Jyotirmath from Dimmer today to take Gadughada.
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तेल कलश गाडूघड़ा को लेने के लिए बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारी 30 जनवरी को डिम्मर गांव से ज्योर्तिमठ रवाना होंगे। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि पंचायत की ओर से नियुक्त प्रतिनिधि दल में शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, हरीश चंद्र डिमरी, नरेश डिमरी और अरविंद कुमार डिमरी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ से गाडूघड़ा डिमरी पुजारियों को दिया जाएगा। इसके बाद गाडूघड़ा रात्रि प्रवास के लिए योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, 31 जनवरी को हितधारकों से संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी को पांडुकेश्वर में महाभिषेक पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद गाडूघड़ा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगा। एक फरवरी को ऋषिकेश और दो फरवरी को वसंत पंचमी पर गाडूघड़ा टिहरी नरेश के राजदरबार नरेंद्रनगर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहां बदरीविशाल के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed