फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The team inspected the valley of flowers amidst snowfall

Chamoli News: टीम ने बर्फबारी के बीच किया फूलों की घाटी का निरीक्षण

Sun, 28 Apr 2024 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Apr 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
The team inspected the valley of flowers amidst snowfall
फूलों की घाटी का निरीक्षण करतीं वन विभाग की टीम। स्रोत वन ​विभाग
फोटो
विज्ञापन

बताया, घाटी में दो से पांच फीट तक जमी है बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। फूलों की घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम रविवार को लौट आई। टीम ने घाटी में बर्फबारी के बीच ही निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि घाटी में अलग-अलग जगहों पर अभी दो से लेकर पांच फीट तक बर्फ जमी है।

फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है जिसके बाद यहां पर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहती है। घाटी के निरीक्षण के लिए के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम समय-समय पर यहां जाती है। इसी के तहत शनिवार को भी पार्क प्रशासन की टीम घाटी में पहुंची तो यहां ग्लेशियर प्वाइंट से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के बीच ही टीम घाटी तक पहुंची। पूरे रास्ते पर जगह-जगह हिमखंड पसरे हैं। घाटी में अलग-अलग जगहों पर अभी दो से लेकर पांच फीट तक बर्फ जमी है। फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि गश्ती दल घाटी का जायजा लेकर लौट आया है। मौसम साफ होने पर टीम को फिर से निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed