फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The tableau of Mahila Mangal Dals was appreciated by all, Matkot won

Chamoli News: महिला मंगल दलों की झांकी को सबने सराहा, मटकोट जीता

Fri, 07 Nov 2025 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 07 Nov 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Mahila Mangal Dals was appreciated by all, Matkot won
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण मेले के चौथे दिन के कार्यक्रम का बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। पांच दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन नगर पंचायत की महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां से समां बांध दिया। महिला मंगल दल ग्वाड़ मल्ला की ओर से हिट स्याई कौथीग जानू द्वारहटा..., ममंद गुरुराम राय कालोनी की ओर से जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाला..., ममंद रिखोली की ओर से यो ठंडो पाणी मेरी गौरी..., ममंद कोलियाणा ने मिन बुढ़या ह्वे जाणा... आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। महिला मंगल दलों की झांकी में मटकोट प्रथम रहा।

मेले के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने किया। उन्होंने कहा कि यदि गैरसैंण में राजधानी होगी तो पूरे क्षेत्र का विकास होगा। बच्चों को पढ़ने और कोचिंग करने के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। सभी अच्छे कोचिंग सेंटर यहां खुल जाएंगे। इसके बाद मेला कमेटी ने ब्लॉकों के सभी ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेले में प्राथमिक वर्ग की झांकी में आरकेजेएसएनएसएनएम स्कूल प्रथम और सिडलिंग स्कूल द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग की झांकी में बाल सदन और आदर्श पब्लिक स्कूल प्रथम और आरकेजेएसएनएसएनएम द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की झांकी में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम और नवोदय विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दलों की झांकी में मटकोट, गैड़ मल्ला और सारकोट, लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में मरोड़ा-सिडलिंग स्कूल, जूनियर वर्ग के लोक नृत्य में विद्यालय सलियाणा, बाल सदन-गुरु राम राय, सीनियर वर्ग के लोक नृत्य में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय-गुरुकुल विद्या निकेतन क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में जमड़िया की टीम विजेता तथा गैरसैंण की टीम उपविजेता रही। वहीं स्टालों में कृषि विभाग प्रथम और उद्यान विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आयुषी जुयाल, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुकेश नेगी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दान सिंह नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर रावत, पान सिंह नेगी, जिला मंत्री भाजपा पंकज गैड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed