फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The strike of the affected people continues to demand for temporary building construction

अस्थाई भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रभावितों का धरना जारी

Wed, 07 Aug 2019 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
The strike of the affected people continues to demand for temporary building construction
कलक्ट्रेट परिसर में अस्थायी भवन निर्माण को लेकर प्रभावितों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। वहीं, धरने पर बैठी एक महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर बाईपास मार्ग पर प्रशासन की ओर से 18 जुलाई को मकानों (अतिक्रमण) को ध्वस्त किया गया था, जिससे गुस्साए प्रभावित परिवारों ने 26 जुलाई से कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। धरने पर बैठी भागीरथी देवी का बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंदोलनकारियों ने डीएम से उनके लिए अस्थायी मकान निर्माण की मांग उठाई। साथ ही धरना दे रहे प्रभावितों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में पुष्कर लाल, ऊषा देवी, सुमित्रा देवी, चंदू शाह, मधु शाह, रूकमणी देवी व शुक्र लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed