फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The road was closed for four days, the villagers opened it in a day

Chamoli News: चार दिन से बंद थी सड़क, ग्रामीणों ने एक दिन में खोली

Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
The road was closed for four days, the villagers opened it in a day
फोटो
विज्ञापन

स्लीपर और बल्लियां डालकर शुरू करवाई आवाजाही
बारिश के कारण कुछ हिस्सा हो गया था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। चार दिन पहले बारिश के कारण तहसील के सुगड़ बैंड-सिलपाटा सड़क पर सुगड़ के पास गदेरे में सड़क का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया था। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। हालांकि यहां पीएमजीएसवाई मार्ग खोलने में जुटा था लेकिन धीमी गति के कारण इसमें समय लग रहा था। अब ग्रामीणों ने स्लीपर और बल्लियां डालकर यहां खुद रास्ता बना दिया। इसके बाद इस सड़क से वाहन गुजरे।

सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त होने से सिलपाटा, प्यूंरा, लंगटाईं, पज्याणा के ग्रामीणों का आदिबदरी तहसील से संपर्क कट गया था। पीएमजीएसवाई की ओर से काम की धीमी गति के कारण सड़क चौथे दिन भी नहीं खुल सकी तो ग्रामीणों ने खुद स्लीपर और बल्लियों के सहारे यहां एक दिन में ही आवाजाही शुरू करवा दी। पप्पू नेगी, जगदीश नेगी, दिनेश नेगी, मुकेश नेगी एवं लंगटाई, प्यूंरा के ग्रामीण इस काम में जुटे। वहीं पीएमजीएसवाई के जेई प्रदीप पंवार ने बताया कि इस स्थान पर दीवार का निर्माण कार्य शुरू किया गया है लेकिन उसके बनने में समय लगेगा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह ने बताया कि समय पर उचित रखरखाव व नालियों का निर्माण न होने से इस मार्ग की स्थिति बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed