फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The rich culture of Niti-Mana holds a distinct identity in society: Prof. Rawat

समाज में विशिष्ठ पहचान रखती है नीती-माणा की समृद्ध संस्कृति : प्रो. रावत

Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
The rich culture of Niti-Mana holds a distinct identity in society: Prof. Rawat
जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद
- बेडूबगड़ में शुरू हुए जनजाति समागम में बोले वक्ता, युवा वर्ग को थाती-माटी से जोड़ने का किया आह्वान
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने की जनजाति अतिथि गृह निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बेडूबगड़ (बिरही) में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय जनजाति समागम का शुभारंभ हुआ। समागम में जनजाति समुदाय के उत्थान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर मंथन किया गया। उद्घाटन अवसर पर नीती घाटी के विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भोटिया पड़ाव, बेडूबगड़ में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूएस रावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. रावत ने कहा, नीती और माणा घाटी की समृद्ध संस्कृति आज भी विशिष्ट पहचान रखती है और समागम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी थाती-माटी से जोड़ना है। साथ ही सीमांत क्षेत्र की खनिज संपदा के संरक्षण और हिमालयी पर्यावरण बचाने पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी से भविष्य में जल संकट गहरा सकता है। उन्होंने नीती घाटी के जुआ ग्वाड़, पेंग, मुरंडा, द्रोणागिरी, सुगी भलागांव और टोलमा गांवों को सड़क से जोड़ने की पैरवी की। कहा कि नीती घाटी आज भी सड़क, संचार और लोक परिवहन जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, जिन पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।जिपं अध्यक्ष ने भोटिया जनजाति के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही और बेडूबगड़ में जनजाति अतिथि गृह निर्माण हेतु जिला पंचायत से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगा। समागम में बिरही, बांपा, फरकिया और सुकी भलागांव के महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पीतांबर मोल्फा, खेल समिति अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, सुरेंद्र सिंह राणा, क्षेपं सदस्य मनोज रावत, हरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह फरकिया, सुप्या सिंह राणा, नंदी राणा आदि मौजूद रहे।

इंसेट--
आज होने वाले कार्यक्रम-
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनजाति समाज के भविष्य की रणनीति पर प्रस्तुतिकरण।
अपराह्न एक बजे से- महिला मंगल दल कोषा, लाता, मेरग, परसारी, ओथ हनुमान चट्टी, रैणी, सुभाई, जेलम और जुम्मा के महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।शाम 4 बजे से- लोक गायक किशन महिपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

जनजाति समागम में स्वागत गीत की प्रस्तुति देतीं ग्राम पंचायत बिरही की युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed