फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The palanquin of Mother Anasuya visited the Yagna Kund.

Chamoli News: मां अनसूया की डोली ने किया यज्ञ कुंड का भ्रमण

Mon, 13 Apr 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 13 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
The palanquin of Mother Anasuya visited the Yagna Kund.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। संतानदायिनी माता अनसूया की रथ डोली ने खल्ला गांव में 19 अप्रैल से होने वाले महायज्ञ के कुंड का भ्रमण किया। इस दौरान माता की डोली ने भक्तों को दर्शन दिए। गांव के समीप कोट महादेव मंदिर में माता की डोली की विशेष पूजाएं हुईं।

माता अनसूया की दिवारा यात्रा बीते वर्ष अक्तूबर माह से आयोजित हो रही है। रविवार को देवलधार के ज्वाला माता मंदिर से विदा लेकर माता की डोली ने खल्ला गांव के लिए प्रस्थान किया। रात्रि प्रवास के लिए डोली कोट महादेव मंदिर पहुंची। पुजारी केशव प्रसाद त्रिपाठी ने माता की विशेष पूजाएं कीं। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल से माता के मंदिर में महायज्ञ शुरू हो जाएगा। तब तक माता की डोली गांव में ही भ्रमण करेगी। महायज्ञ में माता की डोली शामिल होगी। इस मौके पर मनवर सिंह, जगत बिष्ट, दिलवर सिंह, चंडी प्रसाद, उमा, चंपा त्रिपाठी, मीना, दीपा, पुष्पा, सरस्वती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed