फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The palanquin of Goddess Chamunda took a holy dip at Vasudhara.

Chamoli News: वसुधारा में मां चामुंडा की डोली ने किया पवित्र स्नान

Wed, 07 Oct 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The palanquin of Goddess Chamunda took a holy dip at Vasudhara.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग जिले के खौनू (कोटमाहेश्वरी) क्षेत्र की आराध्य मां चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा बुधवार को वसुधारा पहुंची। यहां माता की डोली ने पवित्र स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय मां चामुंडा’ और ‘जय बदरीनाथ’ के जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वसुधारा की परिक्रमा के बाद माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए माणा गांव पहुंच गई। बृहस्पतिवार को डोली अपने क्षेत्र में लौट जाएगी।

मां चामुंडा की दिवारा यात्रा सोमवार देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंची थी। 15 साल बाद बदरीनाथ धाम पहुंची माता की डोली ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर उनसे भेंट की। धाम में श्रद्धालुओं ने माता की डोली का स्वागत किया। दिवारा यात्रा के साथ चल रहे आचार्य पंडित सत्यानंद भट्ट ने बताया कि मां चामुंडा की यह तीसरे चरण की दिवारा यात्रा है। चौथे चरण में माता की डोली खौनू क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करेगी। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सतकारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तिंदोरी, कीरत सिंह राणा, राजेंद्र देवशाली, अमित भट्ट, अनूप भट्ट और समिति के संरक्षक त्रिलोक सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed