फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The officers who reached the village to see the drinking water problem were surrounded

Chamoli News: पेयजल समस्या देखने गांव पहुंचे अफसरों को घेरा

Thu, 28 May 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 28 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
The officers who reached the village to see the drinking water problem were surrounded
फोटो
विज्ञापन

बमोथ में पेयजल निरीक्षण के लिए पहुंची थी जल निगम की टीम
लोगों ने कहा-गांव में डेढ़ माह से है दिक्कत
बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुलझ रही है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत बमोथ गांव में बीते डेढ़ माह से पेयजल समस्या बनी है। परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या नहीं सुलझी। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और करीब एक घंटे तक वार्ता करने के बाद मामला शांत हुआ।
बृहस्पतिवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, अवर अभियंता प्रियंका बिष्ट सहित अन्य अधिकारी बमोथ गांव पहुंचे। करीब 2 बजे अधिकारियों ने हेड पर जाकर पेयजल का निरीक्षण किया और शाम करीब 4 बजे गांव में पहुंचे। वह गांव में पंचायत भवन के पास पहुंचे ही थे कि ग्राम प्रधान रुचि देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जनसंख्या बढ़ने से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। कई तोकों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से जल्द पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं जल निगम गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि हेड पर पर्याप्त मात्रा में पानी है। ऐसे में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए यहां पर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे जिसमें ग्रामीणों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर आशा देवी, नरेंद्र नेगी, धीरेंद्र चौधरी, नरेंद्र भंडारी, प्रीतम नेगी, ममंद अध्यक्ष दीपा देवी, विजयपाल नेगी और पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच दिनों से हैंडपंप खराब
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर के मुख्य बाजार में लगा हैंडपंप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। इससे व्यापारियों के अलावा पैदल राहगीर, मुसाफिरों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी समस्या उठानी पड़ रही है। वीरेंद्र सिंह, आशीष आदि का कहना है कि गर्मियों में व्यापारी और लोग इस हैंडपंप के सहारे पानी की आपूर्ति करते हैं। बाजार आए कई मुसाफिर और राहगीरों के लिए यह एकमात्र साधन है। मगर पांच दिनों से हैंडपंप खराब होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं जलसंस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया जल्द हैंडपंप ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed