फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The officers kept watching the path of the complainants, no one came

अधिकारी देखते रहे फरियादियों की राह, नहीं आया कोई

Tue, 05 Jul 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
The officers kept watching the path of the complainants, no one came
मंगलवार को कर्णप्रयाग में आयोजित तहसील दिवस में तहसीलदार और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी चार घंटे तक फरियादियों की राह ताकते रहे। दो बजे तक जब एक भी फरियादी नहीं पहुंचा तो अधिकारी वहां से अपने दफ्तरों को गए। वहीं देवाल में कई विभागों के अधिकारी नहीं आने पर संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में करीब 11 बजे अधिकांश विभागों के अधिकारी पहुंच चुके थे, लेकिन एक भी फरियादी नहीं आया। पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई ने कहा कि तहसील दिवस और डीएम दरबार मात्र औपचारिकता के लिए लगाए जा रहे हैं। इनमें यदि कोई शिकायत लेकर जाता भी है तो उसका समाधान नहीं किया जाता है। ऐसे में लोग अब समस्याएं ही नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं देवाल में ऊर्जा, पीएमजीएसवाई, एनपीसीसी सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं होने पर समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई। बैठक में 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से नौ का समाधान किया गया। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम रविंद्र जुवाठा ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने आपदा से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन करने, बरसात तक एक जेसीबी रखने, सूपलीगाड़ व ओडर ट्रॉली को नियमित चलाने की मांग की। ओडर के प्रधान खीमी राम ने गांव के दस परिवारों का पुनर्वास करने, बेराधार के प्रधान दिलबर सिंह ने बमोटिया गांव में बिजली की लाइनें दुरुस्त करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोपेश्वर के दशोली ब्लॉक सभागार में डीएम हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 51 शिकायतें दर्ज हुईं। इस दौरान बांजबगड़-पलेठी-मथरपाल-सरतोली मार्ग के निर्माण में ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा न मिलने, सड़क पर नाली व सुरक्षा दीवार न होने से भवनों और पैदल मार्गों को हो रहे नुकसान की शिकायत पर डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र मुआवजा देने व सड़क पर सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। हरमनी के ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान चमोली बाजार से तहसील तक जाने वाले पैदल रास्ते के क्षतिग्रस्त होने, ग्राम पंचायत टेड़ा खनसाल, देवर खडोरा और बेमरू में पेयजल आपूर्ति न होने, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन न मिलने आदि की शिकायत की, जिस पर डीएम ने सभी के समाधान के निर्देश दिए। छिनका में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत के लिए आपदा मद में प्रस्ताव देने के लिए कहा।

क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याएं सुलझाएं
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम सभा तल्ली के प्रधान जयवीर सिंह रावत ने गांव का नाम राजस्व अभिलेखों में गलत दर्ज करने की शिकायत की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान को कहा। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याएं सुलझाने के लिए कहा। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, पीडी स्वजल दीपक रावत, खेल अधिकारी गिरीश कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, एसडीओ विद्युत राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed