फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The market will open in Gopeshwar till two o'clock

गोपेश्वर में दो बजे तक ही खुलेगा बाजार

Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The market will open in Gopeshwar till two o'clock
व्यापार संघ गोपेश्वर ने बाजार दोपहर दो बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। बुधवार को भी व्यापारियों ने बाजार दो बजे ही खोला। व्यापारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी है। चार मई से चमोली में बाजार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खुल रही हैं लेकिन गोपेश्वर व्यापार संघ ने बढ़ती गर्मी और कोरोना वायरस के कारण सतर्कता बरतते हुए बाजारा दोपहर दो बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ गोपेश्वर के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि इसकी जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

आज से शर्तों के साथ खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर
गोपेश्वर। चमोली जिले में जिला प्रशासन ने शर्तों के साथ नाई, पार्लर, सैलून की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं रेस्टोरेंट खुलेंगे लेकिन यहां से सिर्फ खाने की होम डिलीवरी ही हो सकेगी। डीएम स्वाति एस भदौरिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ब्यूटी पार्लर, सैलून में एक बार में दो से अधिक लोग वेटिंग में नहीं रहेंगे। सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। सभी औजारों को प्रत्येक व्यक्ति पर इस्तेमाल करने के बाद सैनिटाइज किया जाएगा और हर हाल में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

माणा गांव में भी खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
जोशीमठ। देश के अंतिम गांव माणा, बदरीनाथ धाम और बामणी गांव में भी प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। माणा गांव में मौजूदा समय में दो सौ से अधिक परिवार रह रहे हैं, जबकि बामणी गांव में पचास से अधिक परिवार हैं। दुकानें सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खुलेंगी। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि माणा गांव में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed