फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The lambgarh zone will cause trouble in the rain

बरसात में परेशानी का सबब बनेगा लामबगड़ जोन

Sat, 27 Jun 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The lambgarh zone will cause trouble in the rain
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन में ट्रीटमेंट का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में इस बरसात में भी ये जोन परेशानी का सबब बनेगा। हालांकि इस साल बदरीनाथ यात्रा नहीं चल रही है, लेकिन चीन सीमा के माणा पास तक सेना के जाने के लिहाज से यह मार्ग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में लामबगड़ में ट्रीटमेंट का काम शुरू हुआ था। एनएच की ओर से यहां पर 96 करोड़ की लागत से स्लाइड जोन दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है, लेकिन अभी यहां काम रुका हुआ है। कार्यदायी संस्था मेकाफेरी के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभांकर पॉल का कहना है कि हिल साइड में अभी तक वन विभाग से एनएच को पूर्ण रूप से भूमि हस्तांतरित नहीं हो पाई है, जिसके चलते हिल साइड पर कार्य नहीं हो पाया है। जबकि वैली साइड में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बरसात और बर्फबारी के कारण भी काम बाधित हो जाता है, जिससे काम में देरी हो रही है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण होते ही हिल साइड पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से अभी तक तीन बार हाईवे यहां बंद हो चुका है। सेना के लिए यह हाईवे काफी महत्वपूर्ण है। माणा पास को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed