{"_id":"65199082cd3909048208f806","slug":"the-journey-to-hemkund-sahib-is-moving-towards-the-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-256982-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Iअंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तारI
हेमकुंड साहिब की यात्रा इस सीजन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। 11 अक्तूबर को हेमकुंड के कपाट बंद हो जाएंगे और यात्रा में अब दस दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अब हेमकुंड साहिब की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यहां 960 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका जबकि रविवार को 1330 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।
हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मौसम साफ होने पर हेमकुंड आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस सीजन में अभी तक यहां 1,60800 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि मौसम खुलने पर यात्रा बढ़ी है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में चंद दिन शेष हैं। इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम भी सुहावना बना है।
विज्ञापन