फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The health department is collecting data of pregnant women by going door to door

Chamoli News: स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर जुटा रहा गर्भवतियों का डाटा

Thu, 10 Jul 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 10 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The health department is collecting data of pregnant women by going door to door
गोपेश्वर। चमोली जिले में आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि प्रसव के लिए महिला को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी नौ विकासखंडों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का सर्वे कर डाटा एकत्रित कर रहे हैं। बताया कि पोखरी ब्लॉक की सुनीता देवी (22) में एनीमिया की कमी थी और उसे काफी दिक्कत हो रही थी। आशा कार्यकर्ता रोशनी और एएनएम प्रीति पुरोहित ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला को आयरन थैरेपी दी गई। इसके बाद महिला को खुशियों की सवारी वाहन से घर भेजा गया। आशा व एएनएम की सक्रियता से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला को समय पर उपचार मिला है। इसलिए सभी को सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed