फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The girl who went to give grass in the cowshed died of snakebite

गोशाला में घास देने गई किशोरी की सर्पदंश से मौत

Thu, 01 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The girl who went to give grass in the cowshed died of snakebite
तहसील आदिबदरी के मज्याड़ी (मल्ली) गांव में पशुओं को गोशाला में घास देने गई एक किशोरी को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण किशोरी की जान नहीं बचाई जा सकी। किशोरी गांव के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

मज्याड़ी मल्ली के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मलगुडी ने बताया कि बुधवार को ग्राम मज्याड़ी मल्ली के देव सिंह की 14 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी सुबह 8 बजे गायों को घास देने के लिए घर के समीप स्थित अपनी गोशाला गई थी। जैसे ही किशोरी ने घास के ढेर में हाथ डाला तभी वहां उसे सांप ने डंस लिया। उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और बेहोशी की हालत में घर आ गए। घर में जब परिजनों ने पूछा तो उसने सांप के डंसने की बात कही। इसके बाद परिजन और गांव के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाए। किशोरी की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां बृहस्पतिवार रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान ने कहा कि मृतक अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके माता पिता घर में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मीनाक्षी की मौत से उसके माता पिता, भाई-बहन सहित गांव के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed