फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The fourth Kedar Rudranath temple doors opened with Veda mantras

वेद मंत्रों के साथ खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Mon, 17 May 2021 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
The fourth Kedar Rudranath temple doors opened with Veda mantras
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तों के रुद्रनाथ के जयकारों के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। पहली पूजा विश्व कल्याण और देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में सीमित भक्तों को ही जाने की अनुमति दी गई है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के मुख की पूजा होती है।
विज्ञापन

सोमवार को पनार बुग्याल से रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त पर शुभ लग्न और नक्षत्र पर पुजारी धर्मेंद्र तिवारी ने रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलने पर भगवान का प्रथम स्नान स्वर्गद्वारी और नारद कुंड के प्राकृतिक जल से किया गया। इसके बाद रुद्रनाथ जी की अभिषेक पूजा की गई। इस दौरान वन देवता की पूजा भी हुई और देशवासियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने को लेकर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र और वेद मंत्रों के साथ विशेष पूजा की गई। रुद्राष्ठाध्याय का वाचन हुआ और भव्य आरतियां की गईं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया। भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। इस दौरान सीमित संख्या में पुजारी समेत हक हकूकधारी, भगवान की सेवा से जुड़े लोग ही मंदिर में रहे। इस मौके पर सतेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही सगर और ग्वाड़ गांव के भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed