{"_id":"33d8da9851506acab5d531fed52266a4","slug":"the-former-soldier-killed-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात थराली पुल पर एक कार ने देवाल के पूर्व सैनिक भवान सिंह को टक्कर मार दी।
इससे घायल भवान सिंह को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि देवाल निवासी पूर्व सैनिक भवान सिंह (40) दानू पुत्र अमर सिंह निवासी हिमनी हाल देवाल शुक्रवार रात को थराली पुल से पैदल बाजार की ओर जा रहा था ।
इस दौरान सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद सिंह ने बताया कि भवान सिंह को अंदरूनी चोटें आई थी।
सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
भवान सिंह दानू के चचेरे भाई हिम्मत सिंह ने थाना थराली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद भवान सिंह की अंत्येष्टि पिंडर और कैल नदी के संगम पर कर दी गई।
एक अन्य घटना में गोपेश्वर से कर्णप्रयाग आ रही कार के बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार तनुज पंत(30) पुत्र प्रकाश पंत और तनुज की पत्नी दीपिका आंशिक रूप से घायल हो गए।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के घर भेज दिया गया।