फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The fire in Pulna Bhyundar has become severe, the team has returned, now hoping for a helicopter.

Chamoli News: पुलना भ्यूंडार में लगी आग हुई विकराल, लौटी टीम, अब हेलिकॉप्टर से आस

Mon, 12 Jan 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The fire in Pulna Bhyundar has become severe, the team has returned, now hoping for a helicopter.
पीपलकोटी के समीप राम पर्वत पर लगी आग। संवाद
फोटो
विज्ञापन

आग बुझाने पुलना भ्यूंडार गयी टीम से बैरंग लौटी, हेलिकॉप्टर की मांग
ज्योतिर्मठ और दशोली क्षेत्र के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग बना लाचार
खड़ी चट्टानों वाले जंगलों में नहीं पहुंच पा रहे वन कर्मी, चार दिन से धधक रहा जंगल

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पुलना भ्यूंडार की पहाड़ी में लगी आग और भी विकराल होती जा रही है। आग बुझाने गई वन विभाग की टीम खड़ी चट्टान होने के कारण आधे रास्ते से लौट आई है। अब वन विभाग ने जिला प्रशासन से आग बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की है।
पुलना भ्यूंडार के जंगल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से आग बुझाने के लिए दो टीमें भेजी गईं लेकिन इस जंगल में खड़ी चट्टान और गहरी खाई हैं। कर्मियों ने वहां पहुंचने की कोशिश की। रविवार को टीम ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे लक्ष्मण गंगा को पार किया। आधा रास्ता तय करने के बाद आगे खड़ी चट्टान आ गई जिससे आगे बढ़ना संभव नहीं था। ऐसे में टीम को लौटना पड़ा। उधर थैंग गांव के जंगल में लगी आग को वन विभाग और ग्रामीणों ने काफी हद तक काबू कर लिया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि इस क्षेत्र में रास्ता बहुत कठिन है और विभागीय टीम का वहां पहुंचना नामुमकिन है। जो टीम गई थी वह आधे रास्ते से लौट आई है। इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखिकर हेलिकॉप्टर आग बुझाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


डीएम ने आपदा सचिव को भेजा पत्र

- नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के पुलना भ्यूंडार में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करवाने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए यहां वायु सेना या आपदा प्रबंधन के हेलिकॉप्टर से निगरानी कर जरूरत पड़ने पर पानी का छिड़काव कराने की आवश्यकता बताते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
रामपर्वत और चंद्रशिला पर्वत पर भी लगी आग
पीपलकोटी/गोपेश्वर। केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत पीपलकोटी क्षेत्र में राम पर्वत पर रविवार देर शाम को आग भड़क गई। सूखी पहाड़ी और चीड़ का जंगल होने के कारण आग ने तेजी से क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार को वन विभाग की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची लेकिन क्षेत्र में कई खड़ी चट्टानें हैं जिससे वहां आग बुझाने के लिए पहुंच पाना संभव नहीं है। वहीं वहीं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मंडल घाटी में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है। मंडल के सामने चंद्रशिला पर्वत की तलहटी से आग ऊपर की ओर बढ़ रही है। मंडल घाटी में लगी आग से पूरी घाटी में धुआं फैला हुआ है। इसका गोपेश्वर में भी काफी दिख रहा है। सोमवार को गोपेश्वर में धुंध छाई रहने से धूप भी हल्की रही। संवाद


आदिबदरी के आसपास छाई धुंध

आदिबदरी। क्षेत्र के जुलगढ़ के जंगल में इसी माह दो बार आग लग चुकी है। इसके बाद रंडोली के जंगल में आग लगी और सोमवार दोपहर से थापली का जंगल जल रहा है। लगातार जंगलों की आग से क्षेत्र में धुंध छा गई है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश बहुगुणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग की ओर से आग को बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने के लिए टीमें भेजी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed