फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Adikadereshwar and Shankaracharya temple closed

अन्नकूट पूजा के साथ आदिकेदारेश्वर व शंकराचार्य बंदिर के कपाट बंद

Mon, 16 Nov 2020 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
The doors of Adikadereshwar and Shankaracharya temple closed
बदरीनाथ धाम में आदिकेदारेश्वर मंदिर में अन्नकूट पूजा करते रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को अन्नकूट पूजा के साथ श्री आदिकेदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। वहीं बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने पूजा-अर्चना के बाद आदिकेदारेश्वर और आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए। इससे पहले भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। मंगलवार 17 नवंबर को खड़ग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा। 18 को मां लक्ष्मी को न्योता देने के बाद 19 नवंबर को धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आदिकेदारेश्वर मंन्दिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल, दर्शन कोटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed