{"_id":"65d5e19a2201be907408a993","slug":"the-car-went-out-of-control-and-fell-on-the-highway-driver-died-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-103963-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अनियंत्रित होकर कार हाईवे किनारे जा गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अनियंत्रित होकर कार हाईवे किनारे जा गिरी, चालक की मौत
Wed, 21 Feb 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
थराली। कुलसारी-आलकोट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़ककर हाईवे किनारे जा गिरी। हादसे में चालक गौर सिंह कंडारी (40) पुत्र केदार सिंह कंडारी की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि बुधवार सुबह एक कार कुलसारी आलकोट मार्ग पर अनियंत्रित होकर चार सौ मीटर नीचे खाई में लुढ़ककर कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे किनारे जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार गौर सिंह कंडारी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार में चालक के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद